पटना : बिहार विधानसभा चुनाव 2025 के पहले चरण की वोटिंग में महिलाओं का उत्साह चरम पर दिखा। राज्य के अलग-अलग इलाकों से ऐसी तस्वीरें सामने आईं जहां महिलाएं लोकतंत्र के इस पर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लेती नजर आईं।
कहीं महिलाएं नदी पार कर नाव से मतदान केंद्र पहुंचीं, तो कहीं बच्चे को गोद में उठाकर घंटों कतार में खड़ी रहीं। ग्रामीण इलाकों से लेकर शहरी बूथों तक महिलाओं की सक्रिय भागीदारी ने इस बार वोटिंग प्रतिशत में उल्लेखनीय बढ़ोतरी की है।
चुनाव अधिकारियों के अनुसार, कई क्षेत्रों में महिला मतदाताओं की उपस्थिति पुरुषों से भी अधिक दर्ज की गई है। इससे यह साबित होता है कि बिहार की महिलाएं अब राजनीति में अपनी अहम भूमिका निभाने के लिए पूरी तरह तैयार हैं।
वहीं, प्रशासन ने भी महिला मतदाताओं की सुविधा के लिए खास इंतज़ाम किए हैं। कई मतदान केंद्रों को ‘महिला विशेष बूथ’ के रूप में सजाया गया है, जहां पूरी व्यवस्था महिलाओं द्वारा ही संभाली जा रही है।
महिलाओं की यह सक्रियता न केवल लोकतंत्र की मजबूती का प्रतीक है, बल्कि यह सामाजिक बदलाव की दिशा में एक सशक्त संदेश भी देती है।

