11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद टोयोटा में द अल्टीमेट कार डिटेलिंग स्टूडियो ‘टी गलॉस’ का हुआ उद्घाटन 

 

धनबाद:नेरो,गोविंदपुर बागसुमा स्थित धनबाद टोयोटा परिसर में द अल्टीमेट कार डिटेलिंग स्टूडियो ‘टी गलॉस’ काउंटर का उद्घाटन शोरूम के ओनर यश आदित्य, ईस्ट जॉन टोयोटा किर्लोस्कर मोटर एसबीयू हेड अरुण नायर,कुणाल दत्ता एफएसएम व सुनील कुमार सिंह ग्रुप जनरल मैनेजर ने संयुक्त रूप से फीता काटकर और नारियल फोड़ कर किया। टी गलॉस एक प्रीमियम ऑटोमोबाइल केयर सेवा है जो दीर्घकालिक सुरक्षा एवं बेहतर दिखावट के लिए उन्नत सिरेमिक एवं ग्राफिन कोटिंग प्रोधोगकियों का उपयोग करती है।इस प्रतिष्ठान में लग्जरी कारों के लिए विभिन्न ट्रीटमेंट के लिए अलग-अलग सेक्शन उपलब्ध है ज़िनमे इंटीरियर क्लीनिंग शॉप, बॉडी कोटिंग शॉप, सिरामिक कोटिंग समेत अन्य कारों के किसी भी समस्या का ट्रीटमेंट उपलब्ध है और कारों की ट्रीटमेंट में प्रयोग होने वाले सारे प्रमाणित प्रोडक्ट्स टोयोटा के द्वारा उपलब्ध कराए गए हैं। धनबाद टोयोटा के निर्देशक यश आदित्य ने कहा कि जीएसटी लाभ ने कारों को अधिक किफायती बना दिया है और ट्विटर द्वारा अनुमोदित ग्लास ट्रीटमेंट 1000 रुपयों से 55000 रुपयों तक उपलब्ध है टी गिलास में प्रयुक्त सामग्री अंतरराष्ट्रीय मानकों के अनुरूप है जबकि बिना ब्रांड वाले या स्थानीय डिटेलिंग स्टूडियो नकली या गैर प्रमाणित उत्पादों का प्रयोग करती है जिससे ट्रीटमेंट का असर लम्बे समय तक नहीं टिकता। एसबीयू अरुण नायर ने बताया कि धनबाद के ग्राहक टी गलॉस के सर्विस से बहुत संतुष्ट हैं। यहां अब तक कुल 25 से अधिक कारों का सफलतापूर्वक विभिन्न प्रॉब्लम्स का ट्रीटमेंट हो चुका है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़