24.7 C
Jharkhand
Saturday, November 8, 2025

भारतीय मज़दूर संघ का कार्य संगठित-असंगठित क्षेत्र तक सिमित नही बी सुरेन्द्रम

 

धनबाद:भारतीय मजदूर संघ झारखण्ड प्रदेश के दो दिवसीय (13-14 सितम्बर 2025) को 97वीं कार्यसमिति की बैठक धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ के सौजन्य से जुबली हॉल कोयला नगर धनबाद में प्रथम दिन सम्पन्न हुई। जिसमें पुरे झारखण्ड प्रदेश से पदाधिकारीगण एवं कार्यसमिति सदस्य उपस्थित हुये। बैठक की अध्यक्षता भामसंघ झा. प्रदेश के अध्यक्ष वलिराम यादव तथा संचालन महामंत्री राजीव रंजन सिंह ने किया।

 

बैठक का उ‌द्घाटन भारतीय मजदूर संघ के राष्ट्रीय संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्रम ने भगवान विश्वकर्मा, माँ भारती एवं ठेंगडी जी के चित्र पर मार्त्यापण व द्वीप प्रज्वलित कर श्रमिक गीत के साथ बैठक आरंभ हुई। आपेक्षित कार्यसमिति के सदस्यों को अंगवस्त्र एवं मंत्रोचारण के साथ तिलक लगाकर स्वागत किया गया।

 

उद्घाटन सत्र को संबोधित करते हुये अखिल भारतीय मजदूर संघ के संगठन मंत्री बी. सुरेन्द्र ने कहा कि केन्द्र सरकार जो 4 श्रम कानून लागु कर रही है। जिसमें 2 श्रम कानून का भामसंघ स्वागत किया और वाकी 2 श्रम कानून को बदले या सुधार करने की माँग को लेकर भारतीय मजदूर संघ लगातार विरोध कर रहा है और उसमें सरकार को निर्णय लेने पर वाध्य होना होगा क्योकिं भा.म.संघ देश का ही नहीं, विश्व का सबसे बडा श्रम संगठन है। भामसं किसी राजनीतिक पार्टी का संगठन नहीं है। यह संगठन शुद्ध रूप से मजदूरों का, मजदूरों से और मजदूरों द्वारा ही संचालित होता है। उन्होंने संगठन पर जोर देते हुये कहा कि जिस लक्ष्य के लिए हम खड़े हैं उस लक्ष्य को पुरा करना होगा ताकि देश को परम वैभव के शिखर ले जा सकें। भारतीय मजदूर संघ संगठित/असंगठित क्षेत्र तक सीमित नहीं है। गाँव-घर किसी प्रदेशों में जहाँ भामसंघ का कार्य नहीं है। वहाँ संघ के कार्य को आगे बढ़ रहा है। संगठित क्षेत्र का अस्तित्व असंगठित क्षेत्र से हीं है। धन-वल संगठित के पास है तो जन-वल असंगठित के पास है।

 

उन्होंने कहा कि इन्होने संगठन के मजबुती पर वल देते हुये कहा कि हमें संगठन के साथ-साथ कार्यकर्ताओं को भी मजवुत करने पर जोर देना होगा। इसलिए भा.म. संघ राष्ट्र हित, उद्योग हित एवं मजदूर हित का वात करतें है। संघ का मानना है कि राष्ट्र रहेगा तभी उद्योग रहेगा, उद्योग रहेगा तभी मजदूर और मजदूर जब खुसहाल रहेगें।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़