11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

मजदूरों ने बोनस की मांग को लेकर रिद्धि सिद्धि कम्पनी का किया गेट जाम, परिचालन ठप।

 

 

 

धनबाद(निरसा)।निरसा के शासनबेरिया स्थित रिद्धि सिद्धि कारखाना के मजदूरों ने बोनस की मांग को लेकर सोमवार को कंपनी का गेट जाम कर धरने पर बैठ परिचालन ठप कर दिया। इस दौरान मजदूरों ने जमकर प्रबंधक के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। गेट जाम रहने के कारण लगभग आधा दर्जन वाहन खड़ा हो गया। यूनियन अध्यक्ष बबलू गोप एवं महासचिव रघु मिश्रा ने कहा की 2020 में प्रबंधन के साथ वार्ता हुई थी की आगामी पांच वर्षो तक 2021, 2022, 2023 एवं 2024 तक 11 प्रतिशत बोनस दिया जाएगा। उसके बाद बैठक कर आने वाले वर्षो में बोनस पर विचार विमर्श किया जाएगा। हमलोग जब इस साल प्रबंधक के साथ बात करने गए तों वे बोनस बढ़ाने के बजाय कम करने की बात कहने लगे। हमलोगों की मांग है की इस साल कम से कम 15 प्रतिशत बोनस देना होगा। अन्यथा अनिश्चितकालीन धरना जारी रहेगा।

 

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़