शारदीय नवरात्र आज से आरम्भ हो गई है बेरमो में भी नौ रात्रि पूरे धूमधाम व हर्षोल्लास पूर्वक मनाया जायेगा। पूजा को लेकर सभी पूजा पंडालों में तैयारियां जोर-शोर से चल रही है।नौ रात्रि का आज प्रथम दिन है।और प्रथम दिन मां शैलपुत्री की पूजा अर्चना विधिवत रूप से किया गया। सर्वप्रथम पूजा पंडालों में भी आज कलश स्थापित कर विधिवत पूजा की शुरुआत की गई है. बेरमो के सभी दुर्गा मंदिरों में विधिवत कलथ स्थापित कर नौ रात्रि की पूजा अर्चना शुरू कर दी गई है । पूजा के उपलक्ष्य में मंदिर तथा मंदिर प्रांगण को सुंदर व सुव्यवस्थित रूप से सजाया गया है।

