22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

रांची में इंडिया–साउथ अफ्रीका मैच को लेकर जबरदस्त उत्साह, शहर के सभी होटल फुल

 

रांची: भारत बनाम दक्षिण अफ्रीका क्रिकेट मैच को लेकर राजधानी रांची में उत्साह चरम पर है। 29 और 30 नवंबर को होने वाले मुकाबले से पहले शहर के लगभग सभी बड़े होटल पूरी तरह बुक हो चुके हैं। रेडिसन ब्लू, बीएनआर चाणक्य, कैपिटल हिल, रामाडा और कोर्टयार्ड मैरियट जैसे प्रमुख होटलों में एक भी कमरा खाली नहीं है।

मैच के साथ शादी-विवाह के सीजन ने भी होटल इंडस्ट्री में कमरों की मांग को दोगुना कर दिया है। स्थिति यह है कि छोटे होटल, लॉज, मैरेज हॉल और रैन बसेरा तक फुल हो चुके हैं। कई जगहों पर वेटिंग लिस्ट चल रही है और कुछ होटल केवल एडवांस पेमेंट पर ही बुकिंग कर रहे हैं।

होटलों की स्थिति (संक्षिप्त)

होटल का नाम

कुल कमरे

उपलब्धता

कैपिटल हिल

47

सिर्फ 2 (बिजनेस क्लास)

कोर्टयार्ड मैरियट

111

शून्य

रमाडा

66

शून्य

रेडिसन ब्लू

115

शून्य

ली-लीक

54

शून्य

बीएनआर चाणक्य

121

शून्य

सस्ते कमरे पूरी तरह खत्म हो चुके हैं। बिजनेस क्लास रूम की शुरुआती कीमत 10,000 रुपये तक पहुँच गई है। कई दर्शक मजबूरी में होम-स्टे, गेस्ट हाउस या शहर के बाहर के विकल्प तलाश रहे हैं।

स्टेशन रोड बना फैंस की पहली पसंद

रांची रेलवे स्टेशन रोड के होटल सबसे अधिक डिमांड में हैं क्योंकि वहाँ से JSCA स्टेडियम तक पहुँच आसान होता है। बिरसा चौक, हिनू, डोरंडा, हवाई नगर व हरमू बायपास रोड स्थित होटलों में भी 100% बुकिंग हो गई है।

सुरक्षा व्यवस्था हाई अलर्ट पर

मैच को देखते हुए प्रशासन सभी होटलों और महत्वपूर्ण स्थानों की सुरक्षा जांच कर रहा है। भीड़ को संभालने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि किसी भी अप्रिय घटना को रोका जा सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़