22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

धनबाद में तेज़ आंधी से मटकुरिया रोड पंडाल का तोरण द्वार गिरा, कोई हताहत नहीं

धनबाद: अभी-अभी मटकुरिया रोड स्थित सनराइज बैटरी के सामने बना हुआ भव्य पंडाल अचानक आई तेज़ आंधी और तेज़ हवाओं के कारण प्रभावित हो गया। तेज़ हवा के झोंकों से पंडाल का तोरण द्वार गेट पूरी तरह पलट गया, जिससे वहां अफरा-तफरी का माहौल बन गया। हालांकि राहत की बात यह रही कि इस हादसे में किसी के घायल होने या किसी तरह के बड़े नुकसान की कोई खबर नहीं है। घटना के बाद रोड दोनों तरफ से पूरी तरह ब्लॉक हो गया, जिससे वहां जाम की स्थिति पैदा हो गई और राहगीरों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। मौके पर लोग पंडाल को सीधा करने और रास्ता साफ कराने में जुटे हुए हैं।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़