11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

हेमंत सरकार के एक साल पूरे, हजारों युवाओं को मिली नौकरी की सौगात

 

रांची: झारखंड की हेमंत सोरेन सरकार ने अपने दूसरे कार्यकाल का पहला वर्ष पूरा कर लिया है। इस मौके पर मोरहाबादी मैदान में आयोजित राज्यस्तरीय समारोह में मुख्यमंत्री ने 8,792 अभ्यर्थियों को सरकारी नौकरी के नियुक्ति पत्र सौंपे। इनमें से 8,291 सहायक आचार्य, और 22 पुलिसकर्मियों के आश्रितों को भी नियुक्ति दी गई, जबकि कुल मिलाकर 84 आश्रितों को आरक्षी पद पर नियुक्ति दी गई है।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री ने कहा कि पिछले एक साल में चुनौतियों के बावजूद सरकार ने युवाओं को रोजगार देने के अपने वादे को प्राथमिकता दी है। उन्होंने कहा कि विपक्ष द्वारा लगातार बाधाएँ खड़ी की गईं, अफवाहें फैलाई गईं, लेकिन सरकार झारखंड के युवाओं के भविष्य को सुरक्षित करने के लिए प्रतिबद्ध है।

सीएम ने बताया कि आने वाले समय में भी हजारों पदों पर बहाली की प्रक्रिया जारी रहेगी।

उन्होंने यह भी कहा कि नियुक्त हुए अभ्यर्थियों में महिलाओं की भागीदारी उत्साहजनक है —

सहायक आचार्य में 40% महिलाएँ

JPSC सिविल सेवा नियुक्ति में 30% महिलाएँ

कई महिला उम्मीदवारों ने मइयां सम्मान योजना की राशि का उपयोग प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी में किया है।

मुख्यमंत्री ने नवनियुक्त शिक्षकों और पदाधिकारियों से अपील की कि वे अपने कार्यस्थल पर कम से कम एक युवक या युवती को अपने जैसा बनने में मदद करें, ताकि वे भी भविष्य में प्रशासनिक सेवाओं में योगदान दे सकें।

सरकार का दावा है कि इस एक वर्ष में राज्य में कई बड़े परिवर्तन हुए हैं —

80 उत्कृष्ट विद्यालयों का संचालन

10 नए डिग्री कॉलेज

8 नर्सिंग कॉलेज

6 मेडिकल कॉलेज

6 इंजीनियरिंग कॉलेज

सीएम हेमंत सोरेन ने सोशल मीडिया पर पोस्ट कर झारखंडवासियों को बधाई दी और कहा कि शिक्षा, स्वास्थ्य, आधारभूत संरचना और महिलाओं के सशक्तिकरण पर लगातार काम जारी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़