
पलामू मनातू के केदल जंगल में पुलिस और नक्सलियों के बीच मुठभेड़ हुई है….इस मुठभेड़ में दो जवान शहीद हो गए है….दरअसल पुलिस को गुप्त सूचना मिली थी की केदल जंगल में कुछ नक्सली बड़ी वारदात को अंजाम देने के फिराक में है….जिसके बाद मौके पर पहुंची पुलिस पर नक्सलियों ने फायरिंग शुरू कर दी…इधर जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने भी फायरिंग की…..हालांकि इस वारदात में पुलिस के दो जवान शहीद हो गए…जबकि कुछ नक्सली के घायल और मारे जाने की भी सूचना है….लेकिन पुलिस ने अभीतक किसी का भी शव नहीं बरामद किया है…..हालांकि पुलिस ने पूरे इलाके को सील कर सर्च अभियान चला रही है….

