धनबाद: श्री श्री दुर्गा पूजा समिति मटकुरिया के सम्मान समारोह व भंडारा में मुख्य अतिथि के रूप में समाजसेवी उदय प्रताप सिंह शामिल हुए। दुर्गा पूजा मंडप के पुजारी ने सभी श्रद्धालुओं को पूजा अर्चना कर तिलक लगाया। सभी ने माता दुर्गा को पुजारी के विधि विधान एवं मंत्र उच्चारण के पश्चात पुष्प अर्पित किया।कमेटी के सदस्यों के द्वारा उदय प्रताप सिंह समेत अन्य भंडारा के मद में
दान दाताओं को माता का चुनरी ओढाकर सम्मानित किया गया। दुर्गा पूजा मंडप के समीप प्रसाद निर्माण स्थल से सभी ने सर में भोग रखकर भोग वितरण स्थल तक पहुंच कर सभी दान दाताओं ने भक्तजनों को भोग वितरण किया। सम्मान समारोह में सत्य प्रकाश सिंह, राकेश रतन, भजन सिंह, रॉकी सैनी, उदय प्रताप सिंह, संजय अग्रवाल, एजीएम ऐके शर्मा, राकेश अग्रवाल, सरदार चरणजीत सिंह, सरदार जसबीर सिंह, आभा सिंह, मनोज जैन, मनीष जैन, रोहित साव, दीपक लड़िया, बिनोद यादव, एसडीओ संदीप कुमार, दीपक रावल, दीपेश याग्निक, भोला जैन, अतुल मेहता, उपस्थित थे।
कार्यक्रम को सफल बनाने में कमेटी के अध्यक्ष नितिन भट्ट, नरेंद्र शर्मा, सरोज सिंह, राम प्रकाश पासवान, विकास जैन, सोनी सिंह, राजेश प्रसाद, शंकर राम, नरेश कुमार, गोबिंद बरनवाल, नरेंद्र कुमार, रोहन सिंह, भावेश सिंह, राजेश गुप्ता, शशि भूषण, अमिताभ गुप्ता, राहुल गुप्ता, जैनल गुप्ता, मनोज रॉय, सौरभ कुमार, अमन श्रीवास्तव, विशाल प्रसाद, शशि चौरसिया, बंटी कुमार, कारण साव, सागर कुमार, पियूष कुमार का महत्वपूर्ण योगदान था।

