13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

यूक्रेन के राष्ट्रपति जेलेंस्की अगले महीने भारत दौरे पर आ सकते हैं, पश्चिमी देशों संग भारत की कूटनीति तेज

 

नई दिल्ली: भारत ने अपने वैश्विक रिश्तों को मजबूत करने के लिए कूटनीतिक गतिविधियों को और तेज कर दिया है। रूस के साथ अगले पाँच वर्षों में द्विपक्षीय व्यापार को 100 अरब डॉलर तक बढ़ाने की दिशा में काम शुरू करने के बाद अब भारत अमेरिका, यूरोपीय संघ और यूक्रेन जैसे देशों के साथ उच्च-स्तरीय वार्ताओं पर ध्यान दे रहा है।

सूत्रों के अनुसार, यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की अगले महीने भारत का दौरा कर सकते हैं। यह दौरा दोनों देशों के बीच सहयोग को नई दिशा दे सकता है, विशेषकर वैश्विक सुरक्षा और आर्थिक साझेदारी के क्षेत्रों में।

इससे पहले, अमेरिकी उप व्यापार प्रतिनिधि रिक स्विट्जर की अगुवाई में एक उच्चस्तरीय प्रतिनिधिमंडल 10 से 12 दिसंबर के बीच भारत आएगा। भारत सरकार ने इन महत्वपूर्ण विदेशी दौरों के समन्वय के लिए एक विशेष टास्क फोर्स भी बनाई है।

कूटनीति से जुड़े विशेषज्ञों का मानना है कि आने वाले महीनों में होने वाली इन बैठकों से कई नए समझौते हो सकते हैं, जो भारत की अर्थव्यवस्था और रणनीतिक साझेदारी को मजबूत करेंगे।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़