11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

चिरकुंडा में सरदार पटेल की 150वीं जयंती पर निकली एकता पदयात्रा, स्कूली बच्चों ने पेश किए रंगारंग कार्यक्रम

 

चिरकुंडा।

लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के अवसर पर शुक्रवार को चिरकुंडा में राष्ट्रीय एकता पदयात्रा दिवस मनाया गया। कार्यक्रम का आयोजन युवा कार्यक्रम एवं खेल मंत्रालय, भारत सरकार द्वारा किया गया। इस दौरान निरसा की पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और भाजपा जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे।

कार्यक्रम की शुरुआत स्वामी विवेकानंद विद्यालय परिसर में हुई, जहां सैकड़ों स्कूली छात्र-छात्राओं ने देशभक्ति से भरपूर रंगारंग प्रस्तुतियां दीं। इसके बाद सभी अतिथियों ने हरी झंडी दिखाकर पदयात्रा को रवाना किया।

पदयात्रा विद्यालय से शुरू होकर चिरकुंडा शहीद चौक से गुजरी और श्रम कल्याण विवाह भवन के पास पहुंचकर संपन्न हुई। पूरे मार्ग में बच्चों और लोगों ने राष्ट्रीय एकता का संदेश दिया।

पूर्व विधायक अपर्णा सेनगुप्ता और जिला अध्यक्ष घनश्याम ग्रोवर ने कहा कि आज का दिन भारत के एकीकरण और आजादी में सरदार पटेल के अद्वितीय योगदान को याद करने के लिए मनाया जाता है। उन्होंने बताया कि युवा पीढ़ी को उनके विचारों और कार्यों से प्रेरणा लेनी चाहिए।

सिंदरी के पूर्व विधायक इंद्रजीत महतो की पत्नी तारा देवी ने कहा कि जिस विकसित भारत का सपना सरदार पटेल ने देखा था, वह आज साकार होता दिखाई दे रहा है। उन्होंने राष्ट्रनिर्माण में उनके योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया।

इस अवसर पर बलदेव महतो, डब्लू बाउरी, दशरथ साव, प्रशांत बनर्जी, विजय सिंह, विनोद दास, मिथलेश साव, विवेक सिंह, संजीव साव सहित बड़ी संख्या में लोग शामिल हुए।

हालांकि कार्यक्रम में भाजपा के कुछ नेताओं की उपस्थिति देखने को मिली, लेकिन कई कार्यकर्ता नज़र नहीं आए।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़