22.4 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

देवप्रभा आउटसोर्सिंग पर ग्रामीणों का गुस्सा फूटा – रास्ता बंद किए जाने के विरोध में डंपिंग कार्य ठप

 

झरिया (धनबाद): लोदना एरिया-10 में कार्यरत देवप्रभा आउटसोर्सिंग कंपनी (सुशी) के खिलाफ स्थानीय ग्रामीणों ने जोरदार विरोध प्रदर्शन किया। ग्रामीणों का आरोप है कि कंपनी ने बूढ़ी बांध से भूलन वरारी जाने वाले मुख्य रास्ते पर ओवर बर्डन (OB) डंप कर दिया है, जिससे आवागमन पूरी तरह बाधित हो गया है।

इससे नाराज ग्रामीणों ने सोमवार को छता धौड़ा के समीप डंपिंग कार्य को रोक दिया और कंपनी प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी की। प्रदर्शन का नेतृत्व समाजसेवी गणेश साव ने किया। उन्होंने कहा कि यह रास्ता ग्रामीणों की “जीवनरेखा” है और इसे बंद कर देना लोगों के साथ नाइंसाफी है।

गणेश साव ने चेतावनी दी,

“जब तक यह रास्ता पूरी तरह नहीं खोला जाता, तब तक ग्रामीण किसी भी तरह का डंपिंग कार्य नहीं होने देंगे।”

वहीं, चंदन रविदास और अन्य ग्रामीणों ने भी कंपनी प्रबंधन पर आम जनता की समस्याओं की अनदेखी करने का आरोप लगाया। ग्रामीणों का कहना है कि कंपनी को काम करने से पहले स्थानीय जरूरतों और पर्यावरणीय प्रभावों पर ध्यान देना चाहिए।

फिलहाल प्रशासन की ओर से इस मामले में कोई आधिकारिक बयान सामने नहीं आया है, लेकिन ग्रामीणों का विरोध लगातार जारी है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़