दुर्गापुर, पश्चिम बंगाल दुर्गापुर के दमकल कार्यालय मे दमकल कर्मियों द्वारा भगवान विश्वकर्मापूजा का आयोजन किया गया, जहाँ पूजा के बाद भगवान विश्वकर्मा को खिचड़ी भोग भी चढ़ाया गया, जिसके बाद भगवान विश्वकर्मा को चढ़ाया गया खिचड़ी भोग लोगों मे वितरित किया गया, जिस खिचड़ी भोग को पाकर लोग काफी खुश हुए और उन्होंने पूजा के आयोजकों को उनके द्वारा उठाए गए इस कदम की खूब सराहना भी की और यह कामना भी की के इस तरह की पूजा आगे भी आयोजन हो जिस पूजा मे हर किसी को एक दूसरे से मिलने का मौका मिलता है, जो एक भाईचारगी का संदेश भी देता है

