11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

बनारस के दृष्टिबाधित छात्र अब सीखेंगे फ्रेंच, नितिन श्रीवास्तव ने दिया नया भविष्य

 

वाराणसी : श्री हनुमान प्रसाद पोद्दार अंध विद्यालय के दृष्टिबाधित छात्रों के लिए एक सराहनीय पहल की गई है। फ्रांस से जुड़े सामाजिक कार्यकर्ता नितिन श्रीवास्तव ने बीएचयू के अंग्रेजी विभाग के सहयोग से ब्रेल लिपि में फ्रेंच भाषा की पुस्तकें विद्यालय को दान कीं। इस प्रयास का उद्देश्य दृष्टिबाधित बच्चों को विदेशी भाषा का ज्ञान देकर उनके भविष्य के अवसरों को बढ़ाना है।

नितिन श्रीवास्तव ने यह पुस्तकें टी-20 महिला ब्लाइंड क्रिकेट विश्व कप में भी कई टीमों को वितरित कीं, जिनमें भारत, अमेरिका, ऑस्ट्रेलिया, नेपाल और श्रीलंका की खिलाड़ी शामिल थीं। उनका यह कदम न सिर्फ शिक्षा बल्कि खेल के क्षेत्र में भी दृष्टिबाधित खिलाड़ियों को प्रेरणा देने का कार्य कर रहा है।

इसके साथ ही उन्होंने निशुल्क फ्रेंच कक्षाएं शुरू करने की घोषणा की। ये कक्षाएं शनिवार और रविवार को एक घंटे के लिए आयोजित होंगी और पूरे एक साल तक चलेंगी। कक्षाएं शुरुआती स्तर से शुरू होंगी और सभी छात्रों के लिए खुली रहेंगी।

विद्यालय के प्रिंसिपल ने नितिन श्रीवास्तव के योगदान की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह पहल दृष्टिबाधित छात्रों के लिए एक बड़ा सहयोग है और अन्य लोगों को भी समाज के प्रति जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित करेगी।

शिक्षा के साथ-साथ, नितिन श्रीवास्तव ने जरूरतमंदों के लिए सामाजिक कार्य भी जारी रखा है। हर वर्ष की तरह इस बार भी उन्होंने रिक्शा चालकों और बेघर व्यक्तियों को कंबल वितरित किए। इस कार्य में बाबूराम लाल मेमोरियल ट्रस्ट का विशेष सहयोग मिला।

इस सामाजिक पहल में रमेश श्रीवास्तव, शिवम पांडेय और रवि सोनकर ने भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़