धनबाद: जेपी ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूशंस में चल रहे ‘फार्माकोविजिलेंस वीक’ के दूसरे दिन फार्मेसी विभाग द्वारा एक वॉकाथॉन का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में फार्मेसी विभाग के छात्रों के साथ-साथ नर्सिंग और पैरामेडिकल विभाग के छात्रों और स्टाफ ने भी बढ़-चढ़कर भाग लिया।
इस वॉकाथॉन का मुख्य उद्देश्य आम जनता को दवाओं के सुरक्षित उपयोग के प्रति जागरूक करना था। प्रतिभागियों ने लोगों को बताया कि दवाओं का सेवन सावधानीपूर्वक और चिकित्सक की सलाह के अनुसार ही करना चाहिए।
इस अवसर पर जेपी कॉलेज की प्रिंसिपल (फार्मेसी) नीलम सिंह और प्रिंसिपल (नर्सिंग) शोभना भट्टाचार्य भी मौजूद थीं। हमेशा की तरह, कार्यक्रम का शुभारंभ कॉलेज के चेयरमैन प्रदीप मंडल, मैनेजिंग डायरेक्टर नित्यानंद मंडल और डायरेक्टर किमी मंडल ने किया।

