
HIGHLIGHTS
- शेयर ट्रेडिंग में मुनाफे का लालच देकर 60 हजार की ठगी
- • QR कोड के जरिए रकम ट्रांसफर कराई गई
- • आधार-पैन के दुरुपयोग की आशंका, पुलिस जांच में जुटी
देवघर
शेयर ट्रेडिंग में अधिक मुनाफे का झांसा देकर साइबर ठगों ने देवघर के एक युवक से करीब 60 हजार रुपये की ठगी कर ली। ठगों ने खुद को शेयर मार्केट एक्सपर्ट बताकर QR कोड के जरिए रकम ट्रांसफर कराई और बाद में लाखों रुपये की मांग करने लगे।
पीड़ित युवक सत्संग नगर इलाके का निवासी है। कॉल करने वालों ने अलग-अलग नाम और पहचान बताकर भरोसा जीतने की कोशिश की। जब पीड़ित को ठगी का अहसास हुआ और उसने पैसे देने से इनकार किया, तो ठगों ने धमकी देना शुरू कर दिया। आधार और पैन कार्ड की जानकारी भी उनसे ले ली गई, जिससे युवक को दुरुपयोग का डर सता रहा है।
मामले की शिकायत साइबर थाना में दर्ज कराई गई है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों की पहचान करने में जुटी है।

