धनबाद/झरिया: झरिया और आसपास के इलाकों में अगले तीन दिनों तक पानी की आपूर्ति बंद रहेगी। जामाडोबा जल संयंत्र में बड़े पैमाने पर मरम्मती कार्य शुरू किया गया है, जिसके चलते जलापूर्ति प्रभावित होगी।
आज मरम्मत के पहले दिन 30 इंच पाइप की कटिंग का कार्य शुरू किया गया, जबकि फुसबंगला क्षेत्र में 18 इंच वॉल्व बदलने के लिए खुदाई का कार्य पूरा कर लिया गया है। कल से दोनों स्थानों पर आगे की मरम्मत जारी रहेगी।
इन इलाकों में नहीं आएगा पानी
मरम्मती कार्य के कारण झरिया, धनसार, लोदना, बनियाहिर, भागा, और पाथरडीह समेत कई क्षेत्रों में तीन दिनों तक जलापूर्ति बाधित रहेगी।
निरीक्षण और प्रगति
मरम्मती कार्य की प्रगति का जायजा लेने दिशा सदस्य राज किशोर जेना और उपभोक्ता मंच के सदस्य दिनेश राम मौके पर पहुंचे। अधिकारियों ने बताया कि काम पूरा होते ही आपूर्ति को फिर से बहाल कर दिया जाएगा।
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे पानी का समुचित उपयोग करें और स्टॉक बनाकर रखें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।

