नई दिल्ली: पश्चिम बंगाल के एक भाजपा सांसद ने आज प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मुलाकात कर आगामी 2026 विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर विस्तृत चर्चा की। मुलाकात के दौरान सांसद ने बंगाल की राजनीतिक परिस्थितियों, संगठनात्मक मजबूती, बूथ स्तर पर अभियान और चुनावी रणनीति पर प्रधानमंत्री को अवगत कराया।
सूत्रों के अनुसार, बैठक में राज्य में पार्टी की पकड़ मजबूत करने, कार्यकर्ताओं को सक्रिय करने और जनसंपर्क अभियानों को तेज करने जैसे मुद्दों पर भी विचार-विमर्श हुआ।
पार्टी सूत्रों का कहना है कि भाजपा 2026 के चुनावों को लेकर जल्द ही बड़े स्तर पर रणनीतिक बदलाव कर सकती है।

