13.8 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

यूपी BJP प्रदेश अध्यक्ष चुनाव: कब पड़ेगी वोटिंग की जरूरत? समझिए पूरी प्रक्रिया

 

लखनऊ : उत्तर प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी के नए प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा अब बेहद नजदीक है। पार्टी ने औपचारिक रूप से संगठनात्मक चुनाव की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इसी कड़ी में शनिवार से नामांकन की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। अगले दिन नामांकन पत्रों की जांच और वापसी होगी, जबकि 14 दिसंबर को यूपी BJP के नए प्रदेश अध्यक्ष के नाम की घोषणा कर दी जाएगी।

पार्टी ने इस पूरी प्रक्रिया को संपन्न कराने के लिए केंद्रीय मंत्री पीयूष गोयल और भाजपा के राष्ट्रीय महासचिव विनोद तावड़े को चुनाव अधिकारी नियुक्त किया है। वर्तमान वक्त में भूपेंद्र चौधरी प्रदेश अध्यक्ष हैं, लेकिन अब नए चेहरा चुना जाना है।

क्यों पड़ेगी वोटिंग की जरूरत?

सूत्रों के मुताबिक, पार्टी परंपरागत रूप से प्रदेश अध्यक्ष का चयन बिना विरोध (Unopposed) करती है। हालांकि, इस बार अगर एक से ज्यादा उम्मीदवार नामांकन दर्ज करते हैं, तो वोटिंग की स्थिति बन सकती है।

संभावित दावेदारों में शामिल हैं :

पंकज चौधरी (केंद्रीय मंत्री)

बी.एल. वर्मा

रामशंकर कठेरिया

धर्मपाल सिंह

यदि इनमे से एक से ज़्यादा नेता नामांकन दाखिल करते हैं, तभी चुनाव प्रक्रिया आगे बढ़ेगी।

कौन-कौन करेगा वोटिंग?

अगर मतदान की नौबत आती है, तो इन लोगों को मतदान के लिए बुलाया जाएगा—

5 सांसद

8 एमएलसी

28 विधायक (MLAs)

425 जिला और क्षेत्रीय अध्यक्ष (District & Regional Presidents)

इन सभी की सूची संगठन द्वारा जारी कर दी गई है।

चुनाव की आधिकारिक टाइमलाइन

13 दिसंबर

दोपहर 1 बजे से 2 बजे के बीच लखनऊ स्थित प्रदेश कार्यालय में नामांकन दाखिल

केंद्रीय पर्यवेक्षक विनोद तावड़े की मौजूदगी में प्रक्रिया

14 दिसंबर

नामांकन की जांच

जरूरत पड़ने पर मतदान

नए प्रदेश अध्यक्ष की औपचारिक घोषणा

पार्टी नेतृत्व 2027 विधानसभा चुनावों को ध्यान में रखते हुए ऐसे चेहरे का चयन करना चाहता है जो संगठन को और मजबूत बना सके।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़