धनबाद(निरसा)।निरसा थाना क्षेत्र अंतर्गत हरियाजाम कॉलोनी के समीप ग्रामीणों ने गुरूवार की अहले सुबह पंडरा बस्ती निवासी हलीम शेख को चोरी करके गाय ले जाते हुए ग्रामीणों ने रंगे हाथों पकड़ा और जमकर धुनाई कर दी हालांकि इस दौरान गाय चोर हलीम के अन्य साथी भागने में सफल रहे स्थानीय महिलाओं द्वारा बताया गया कि हलीम का पुराना आपराधिक रिकार्ड रहा है पहले भी यह कई अवैध कारोबारों में संलिप्त रहा है और कई बार जेल भी जा चुका है सुबह भी जब इसको टेम्पो ले जाते देखा और पूछा की टेम्पो में क्या है तो हलीम ने बताया कि कोयला है लेकिन जब गौर से देखा तो टेम्पो में गोबर लगा हुआ दिखा तब जाकर संदेह हुआ कि टेम्पो में कोयला न होकर कोई पशु है जिससे गुस्साए ग्रामीणों ने जमकर धुनाई कर दी और निरसा पुलिस के हवाले कर दिया।

