Highlights:
रांची:
झारखंड के मुख्यमंत्री हेमंत सोरेन से जुड़े जमीन घोटाला मामले में एक बड़ा अपडेट सामने आया है। बड़गाई अंचल की करीब 8.46 एकड़ जमीन से जुड़े मनी लॉन्ड्रिंग केस में अब उनकी डिस्चार्ज याचिका पर 7 फरवरी 2026 को अदालत में सुनवाई होगी।
यह मामला प्रवर्तन निदेशालय (ED) द्वारा दर्ज किया गया था, जिसमें आरोप है कि जमीन के कागजातों में हेरफेर कर अवैध तरीके से जमीन अपने सहयोगियों के नाम करवाई गई। इसी केस में हेमंत सोरेन समेत कुल 18 आरोपियों पर चार्जशीट दाखिल की जा चुकी है।
पीएमएलए कोर्ट में इस केस को लेकर आंशिक बहस हो चुकी है और अब अगली सुनवाई 7 फरवरी को होगी। वहीं अन्य आरोपियों की याचिकाओं पर 11 फरवरी को बहस तय है।
बता दें कि हेमंत सोरेन को जनवरी 2024 में ED ने गिरफ्तार किया था और करीब 5 महीने जेल में रहने के बाद उन्हें जमानत मिली थी। जेल से बाहर आने के बाद उन्होंने विधानसभा चुनाव में बड़ी जीत भी दर्ज की।
अब सबकी नजरें 7 फरवरी पर टिकी हैं —
👉 क्या CM हेमंत सोरेन को कोर्ट से राहत मिलेगी या कानूनी मुश्किलें और बढ़ेंगी?

