पटना: बिहार विधानसभा का 18वां शीतकालीन सत्र 1 दिसंबर से 5 दिसंबर तक आयोजित होगा। मंत्रिमंडल सचिवालय विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, सत्र के पहले दिन नवनिर्वाचित विधायकों का शपथ ग्रहण और प्रतिज्ञा ग्रहण कराया जाएगा।
सत्र के दूसरे दिन यानी 2 दिसंबर को विधानसभा में नए अध्यक्ष के चुनाव की प्रक्रिया संपन्न होगी। इसके बाद 3 दिसंबर को विधानसभा और विधान परिषद की संयुक्त बैठक में राज्यपाल अरिफ मोहम्मद खान का अभिभाषण होगा। इसी दिन प्रख्यापित अध्यादेशों की प्रमाणित प्रतियां भी सदन में रखी जाएँगी।
सत्र के तीसरे दिन द्वितीय अनुपूरक व्यय विवरणी का प्रस्तुतिकरण और शोक प्रस्ताव लाया जाएगा।
उधर, बिहार विधान परिषद का शीतकालीन सत्र 3 दिसंबर से शुरू होगा। पहले दिन राज्यपाल का संयुक्त संबोधन और द्वितीय व्यय विवरणी पेश की जाएगी।
4 दिसंबर को अभिभाषण पर चर्चा और सरकार की ओर से जवाब होगा।
5 दिसंबर को व्यय विवरणी पर मतदान, चर्चा और संबंधित विधेयकों को पारित किया जाएगा। इसके बाद परिषद का सत्र अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दिया जाएगा।

