14.1 C
Jharkhand
Friday, December 5, 2025

धनबाद में महिलाओं ने रखा जितिया व्रत, बच्चों के सुख-समृद्धि और लंबी उम्र की की कामना

 

धनबाद। रविवार को धनबाद के विभिन्न इलाकों में महिलाओं ने अपने बच्चों की लंबी उम्र और सुख-समृद्धि के लिए पारंपरिक जितिया व्रत रखा। इस मौके पर महिलाओं ने दिनभर निर्जला उपवास किया और शाम को पूजा-अर्चना कर पारंपरिक गीत गाए।

 

राजेंद्र सरोवर बांध के सामने जुटी कई महिलाओं ने पूजा करते हुए जीतबंधन गोसाईं से अपने बच्चों को हर कष्ट और संकट से बचाने की प्रार्थना की। महिलाएं पूरे दिन और रात निर्जल रहकर इस व्रत को करती हैं।

 

हाउसिंग कॉलोनी से आई भगवंती देवी ने बताया कि यह व्रत पूरी आस्था और विश्वास से किया जाता है। उन्होंने कहा, हम अपने बेटे-बेटियों के लिए जितिया पूजा कर रहे हैं। जीतबंधन गोसाईं से प्रार्थना करते हैं कि हमारे बच्चे जहां भी रहें, सुखी और सुरक्षित रहें, उन्हें कभी कोई परेशानी न आए।

 

सिटी सेंटर से आई साबित सिंह ने कहा कि यह परंपरा पीढ़ियों से चली आ रही है। उन्होंने बताया कि जो हमारे बड़े-बुजुर्गों ने हमें सिखाया है, उसी के अनुसार हर साल हम महिलाएं यह व्रत करती हैं। इस वर्ष भी अपने बच्चों के उज्जवल भविष्य और अच्छे स्वास्थ्य की कामना की है।

 

वहीं हाउसिंग कॉलोनी से आई पुष्पा सिंह ने कहा कि उन्होंने भी आज जितिया व्रत रखकर अपने बेटे और पति के लिए प्रार्थना की है।

 

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़