11.5 C
Jharkhand
Friday, December 12, 2025

धनबाद में महिला कांग्रेस स्थापना दिवस मनाया गया, महिलाओं को सशक्त बनाने का लिया संकल्प

धनबाद: 15 सितंबर 2025 को अखिल भारतीय महिला कांग्रेस के स्थापना दिवस के अवसर पर बधाई के साथ शुभकामनाएं देते हुए धनबाद जिला कांग्रेस के मीडिया चेयरमैन सह प्रवक्ता पप्पू कुमार तिवारी ने कहा कि यह दिन सिर्फ संगठन की स्थापना का प्रतीक नहीं है बल्कि महिलाओं के सशक्तिकरण,समानता और सामाजिक न्याय के प्रति कांग्रेस पार्टी की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण भी है! कांग्रेस पार्टी ने महिलाओं के उत्थान एवं सशक्तिकरण को देकर तत्परता के साथ सदैव बल देने का काम किया है!

आगे उन्होंने कहा कि महिला कांग्रेस ने हमेशा समाज की आधी आबादी को आवाज दी है और संघर्षों के बीच उन्हें नेतृत्व और सम्मान दिलाने का काम किया है,आज जब महिलाएं हर क्षेत्र में अपनी प्रतिभा और क्षमता का परिचय दे रही हैं,तब महिला कांग्रेस का यह संकल्प और भी मजबूत होता है कि हम मिलकर एक ऐसे भारत का निर्माण करें जहां हर महिला सुरक्षित सशक्त मजबूत और सम्मानित हो आगे उन्होंने सभी से आह्वान करते हुए कहा कि हम सभी मिलकर महिला सशक्तिकरण की इस यात्रा को और आगे बढ़ने का संकल्प लें!आगे उन्होंने राष्ट्रीय महिला कांग्रेस की स्थापना दिवस पर सभी पदाधिकारीयों एवं कार्यकर्ताओं को बधाई के साथ शुभकामनाएं दिया!

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़