11.5 C
Jharkhand
Thursday, December 11, 2025

युवा संघर्ष मोर्चा ने रिक्शा चालकों के बीच कंबल का वितरण किया

 

धनबाद। कड़ाके की ठंड में जरूरतमंदों को राहत देने के उद्देश्य से युवा संघर्ष मोर्चा (जनवादी) की ओर से देर रात सड़क पर काम कर रहे रिक्शा चालकों के बीच कंबल वितरित किए गए।

मोर्चा के केंद्रीय संयोजक दिलीप सिंह ने खुद टीम के साथ पहुंचकर कई स्थानों पर रिक्शा चालकों को गर्म कंबल सौंपे।

अचानक बढ़ी सर्दी को देखते हुए इस सेवा कार्यक्रम की शहर में सराहना की जा रही है। कंबल पाने वाले रिक्शा चालकों ने दिलीप सिंह और संगठन के प्रति आभार जताया।

दिलीप सिंह ने कहा कि समाज सेवा संगठन का मूल उद्देश्य है, और ठंड के मौसम में कोई भी जरूरतमंद व्यक्ति बिना गर्म कपड़ों के न रहे, इसके लिए टीम लगातार प्रयासरत है। उन्होंने बताया कि आगामी दिनों में बरमसिया शनि मंदिर और साईं मंदिर परिसर में भी कंबल वितरण कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

युवा संघर्ष मोर्चा ने साफ कहा कि इस कड़ाके की ठंड में राहगीरों और जरूरतमंदों तक गर्म कपड़े पहुंचाने का अभियान लगातार जारी रहेगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़