15 C
Jharkhand
Saturday, February 14, 2026

जिला परिषद संवेदक संघ ने DDC सनी राज से की शिष्टाचार भेंट, नववर्ष की दी शुभकामनाएं

ZomboDroid 09012026183340

धनबाद:

धनबाद जिला परिषद संवेदक संघ के अध्यक्ष आकाश रवानी के नेतृत्व में एक प्रतिनिधिमंडल ने आज जिला विकास पदाधिकारी (DDC) सनी राज (IAS) से शिष्टाचार भेंट की। इस अवसर पर प्रतिनिधिमंडल ने पुष्पगुच्छ भेंट कर उन्हें नववर्ष 2026 की शुभकामनाएं दीं।

बैठक के दौरान जिले में संचालित करोड़ों रुपये की विकास परियोजनाओं की प्रगति पर चर्चा की गई। संवेदकों से जुड़ी विभिन्न समस्याओं को भी अधिकारियों के समक्ष रखा गया, जिन्हें गंभीरता से सुना गया।

डीडीसी सनी राज ने स्पष्ट रूप से कहा कि सभी विकास कार्यों में गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा और परियोजनाओं को समयबद्ध तरीके से पूर्ण करना प्राथमिकता है।

इस मुलाकात में काशीनाथ प्रसाद, रसद खान, सुमित घोष सहित संघ के अन्य पदाधिकारी भी उपस्थित रहे। बैठक से जिले में विकास कार्यों की गति और पारदर्शिता बढ़ने की उम्मीद जताई जा रही है।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़