12.6 C
Jharkhand
Saturday, December 6, 2025

नीतीश सरकार का बड़ा फैसला: सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को प्रोन्नति, जारी हुई अधिसूचना

 

पटना। बिहार सरकार ने शनिवार को प्रशासनिक स्तर पर एक महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए सचिवालय सेवा के 855 अधिकारियों को प्रोन्नति दे दी। सामान्य प्रशासन विभाग ने इसकी अधिसूचना जारी कर दी है, जो तुरंत प्रभाव से लागू हो गई।

नई अधिसूचना के अनुसार—

31 उप सचिव अब संयुक्त सचिव बने

79 अवर सचिवों को उप सचिव बनाया गया

226 प्रशाखा पदाधिकारियों को अवर सचिव का पद मिला

519 सहायक प्रशाखा पदाधिकारी अब प्रशाखा पदाधिकारी बने

यह प्रोन्नति लंबे समय से लंबित थी। सचिवालय सेवा संघ ने हाल के महीनों में कई बार मुख्यमंत्री नीतीश कुमार से मुलाकात कर प्रोन्नति प्रक्रिया को तेज करने का आग्रह किया था। सरकार द्वारा पदों में वृद्धि किए जाने के बाद यह बड़ा निर्णय संभव हो सका।

संघ के प्रतिनिधियों ने मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और सामान्य प्रशासन विभाग के अपर मुख्य सचिव का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि—

“प्रोन्नति मिलने के बाद अधिकारी और अधिक ऊर्जा व प्रतिबद्धता के साथ सरकारी कार्यों को आगे बढ़ाएंगे।”

सचिवालय में इस फैसले के बाद उत्साह का माहौल है। संघ का कहना है कि यह कदम प्रशासनिक कार्यक्षमता और मनोबल दोनों को मजबूत करेगा।

संबंधित स्टोरीज़

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

- Advertisement -spot_img

ट्रेंडिंग न्यूज़